अनुराग कश्यप को सपोर्ट करने पर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं तापसी, यूजर्स बोले- भग्वान से डर बहन,काम पा

9/20/2020 1:43:45 PM

मुंबई: डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपने बेबाक बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहे हैं। वह हर मुद्दे में अपनी राय रखते हैं। इसके साथ ही अनुराग कश्यप का विवादों से भी उनका गहरा नाता है। हाल ही में एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पायल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्याय और सुरक्षा की मांग की है। हालांकि अनुराग कश्यप ने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

इस विवाद में जहां कई लोग अनुराग के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। वहीं अनुराग की दोस्त और एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने उन्हें सपोर्ट किया। तापसी ने बिना अनुराग कश्यप पर लगे आरोपों का जिक्र किए खास अंदाज में डायरेक्टर का सपोर्ट किया।  तापसी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अनुराग संग एक तस्वीर शेयर की। इसमें दोनों टहलते दिख रहे हैं। शेयर की इस तस्वीर में  उन्होंने अनुराग के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। बता दें कि तापसी अनुराग कश्यप की फिल्म सांड की आंख और मनमर्जियां में नजर आ चुकी हैं। 

तस्वीर शेयर करते हुए तापसी ने लिखा-'क्योंकि, तुम मेरे दोस्त, सबसे बड़े फेमिनिस्ट हो जिसे मैं जानती हूं। तुम्हारे एक नए आर्ट पीस के सेट पर दोबारा जल्द ही मुलाकात होगी, जिसमें दिखाया जाता है कि तुम्हारी बनाई दुनिया की महिलाएं कितनी शक्तिशाली और सार्थक होती हैं।' तपासी के इस पोस्ट पर कई फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं कुछ  यूजर्स उन्हें खरी-खरी भी सुना रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि तापसी एक #MeToo आरोपी को सपोर्ट करके गलत कर रही हैं।

 

 

 

 

Smita Sharma