अवॉर्ड शो में स्टाइलिश लुक में पहुंची तापसी पन्नू, कातिलाना अंदाज से किया फैंस को इम्प्रेस

12/21/2019 1:22:56 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू हमेशा अपने डिफ्रेंट लुक से सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनका हर यूनिक लुक सोशल मीडिया पर वायरल होते ही ट्रेंड कर जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस का ऐसा लुक देखने को मिल रहा है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस भी उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं।
 

दरअसल, एक्ट्रेस की ये तस्वीरें किड्स च्वाइस अवार्ड शो की हैं, जहां वो बेहद गॉर्जियस दिखाई दे रही हैं।

तापसी ने इस दौरान सिलवर कलर की शॉर्ट ड्रेस के ऊपर न्यूड कलर का वन हाल्फ एंड वन फुल स्लीव का स्टाइलिश कोट पहना हुआ है।

जिसे उन्होंने येलो कलर की बेल्ट के साथ टीम-अप किया हुआ है और येलो कलर की हील उनके लुक को कम्पलीट कर रही है।

ग्लौसी लिप्स, मसकारा आइज और स्टाइलिश हेयरस्टाइल एक्ट्रेस के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। लुक को कैरी करते हुए तापसी कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं।

 
वर्कफ्रंट पर, तापसी  जल्द ही आकर्ष खुराना की फिल्म 'रश्मी रॉकेट' में नजर आएंगी। फिल्म अगले साल 10 फरवरी को रिलीज होगी।

Smita Sharma