Lockdown Diaries:कभी ''हवस '' तो कभी ''प्यार का आतंक'' उपन्यास पढ़ रही हैं तापसी, पोस्ट शेयर कर बोलीं-''ये इश्क भी बड़ा नापाक है''

6/9/2021 11:10:20 AM

मुंबई: कोरोना सकंट को देखते हुई भारत में कुछ चीजों में छूट देते हुए एक बार फिर लाॅकडाउन लग गया है। लाॅकडाउन की वजह से फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग भी रुक गई है। ऐसे में ये स्टार्स घर पर फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। वहीं  एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपने खाली समय को काटने के लिए हिन्दी उपन्यास पढ़ रही हैं।

PunjabKesari

तापसी ने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में उपन्यास पढ़ते की अफनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में वह दिनेश पंडित द्वारा लिखित 'हवस का आतंक','डकैती 60 लाख की' और 'प्यार का आतंक'  पढ़ते हुए नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में तापसी चेक शर्ट और बालों में बैंड लगाकर बड़े ही तल्लीनता के साथ 'हवस का आतंक' उपन्यास पढ़ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

इसके साथ उन्होंने लिखा-'मैं अब उनकी लेखन शैली से परिचित हो रहा हूं…ये इश्क भी बड़ा नापाक है , आज साथ तो कल खिलाफ है- दिनेश पंडित...मुझे लगता है कि मैं अब उनकी लाइन को बार-बार दोहराउंगी! '

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

दूसरी तस्वीर में तापसी हाथ में 'डकैती 60 लाख की' उपन्यास थामें हैं। इसे  शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-'एक और पागल था! ...चोरी तो चंद रुपयों की होती है, दिल की तो डकैती की जाती है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

तीसरी पोस्ट में उनकी हाथ में 'प्यार का आतंक' नाम का उपन्यास देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'यह सबसे तेज निकला,  मैंने एक किताब पूरी कर ली है। अगर प्यार करने के लिये इजाजत लेनी पड़ती तो कितने मजनुओं की मोहब्बत छिन जाती। इजाजत सरकारी दफ्तर में मांगें जाते हैं, आशिकों के दिल नहीं। '

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

काम की बात करें तो तापसी  इन दिनों विनील मैथ्‍यू के डायरेक्‍शन में बनी फिल्म 'हसीन दिलरुबा' को लेकर छाई हुई हैं। हाल ही में फिल्म टीजर आउट हुआ है जिसमें तापसी का लव ट्रायंगल दिखाया गया है। टीजर में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी को एक विवाहित जोड़े के रूप में दिखाया गया है। वहीं, तापसी पन्नू का हर्षवर्धन राणे के साथ भी रिश्ता जुड़ता है। फिल्म एक मिस्ट्री थ्रिलर है। फिल्म 2 जुलाई 2021 को रिलीज की जाएगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News