आर्यन खान केस पर तापसी पन्नू ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- ''पब्लिक फिगर होने के फायदे हैं तो नुकसान भी''

10/9/2021 10:00:11 AM

मुंबई. एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने 2 अक्तूबर को क्रूज पर ड्रग पार्टी करते हुए पकड़ा था। एनसीबी ने पूछताछ के बाद आर्यन को गिरफ्तार कर लिया था। आर्यन की इस केस में मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कोर्ट ने आर्यन की जमानत याचिका खारिज कर दी है। आर्यन को आर्थन जेल में रखा गया है। अब आर्यन को बेल के लिए सेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा। आर्यन केस के उलझने के कारण शाहरुख और गौरी खान बहुत परेशान हैं। इस मुश्किल घड़ी में स्टार्स ने शाहरुख को सपोर्ट किया है और आर्यन का बचाव किया है। अब एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी एक इंटरव्यू में आर्यन मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 


तापसी ने कहा- एक पब्लिक फिगर होने का फायदा भी होता है और नुकसान भी। ये फायदा और नुकसान सिर्फ सेल‍िब्रिटी तक ही सीमित नहीं होता बल्कि उनकी फैमिली तक भी रहता है। एक स्टार स्टेटस का अपना फायदा तो होता ही है मगर इस दौरान निगेटिव चीजें भी सामने आती हैं। अगर आप एक बड़े स्टार के बेटे हैं तो आपको प्रिवलेज और फुटेज तो मिलती ही है साथ ही इससे उल्टा भी कभी-कभी देखने को मिलता है। मगर आपने अगर पहले से ही आने वाली विपदाओं के लिए तैयारी कर रखी है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं ह। मेरे हिसाब से आपका स्टार लेवल जितना ऊंचा होता है आप उस हिसाब से प्रिपेयर भी होते हैं।


तापसी ने आगे कहा- लोगों के पास हमेशा कुछ ना कुछ कहने के लिए होता है और बाद में चीजों को लेकर उनका ओपीनियन बदलता भी रहता है। मगर जब कानून के हिसाब से चीजें चलने लग जाती हैं तो सारी अफवाहें दरकिनार हो जाती हैं।
बता दें तापसी के अलावा सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, जोया अख्तर, फराह खान, सलमान खान, शशि थरूर, हंसल मेहता और सुचित्रा कृष्णमूर्ती, सुजैन खान, पूजा भट्ट और मीका सिंह ने भी आर्यन को सपोर्ट किया है। 

Content Writer

Parminder Kaur