फैमिली के इस सदस्य के निधन से टूट गईं तापसी पन्नू,तस्वीर शेयर कर लिखा-''आप एक खालीपन छोकर चली गईं''

5/31/2020 8:17:30 AM

मुंबई: साल 2020 इंडस्ट्री के लिए एक के बाद एक बुरी खबर लेकर आ रहा है। ऋषि कपूर, इरफान खान, बेजान दारूवाला, योगेश गौर के बाद अब तापसी पन्नू की बीजी यानि दादी का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी तापसी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी।

PunjabKesari

तापसी ने इंस्टा पर गुरुद्वारे की एक तस्वीर शेयर की। सामने आई तस्वीर में आप तापसी की बीजी की फोटो देख सकते हैं। इस तस्वीर पर हार चढ़ा हुआ है। तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-'हमारी परिवार की आखिरी पीढ़ी आज चली गई हैं।

PunjabKesari

हमारे अंदर एक खालीपन को छोड़कर। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। बीजी।' तापसी की इस तस्वीर पर फैंस और सेलेब्स उनकी बिजी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हालांकि, तापसी ने अपनी बिजी के निधन का कारण नहीं बताया है। तापसी फिलहाल मुंबई में अपनी बहन के साथ रह रहीं हैं।

PunjabKesari

तापसी ने लॉकडाउन के लिए कहा था-'ये समस्या की घड़ी है, मैं ऐसे बहुत से लोगों को जानती हूं, जो इस मुश्किल की घड़ी में लोगों की मदद कर रहे हैं। उनमें से कुछ ऐसे हैं जो इसे पब्लिकली दिखाते हैं और कुछ नहीं भी दिखाते हैं।'तापसी ने आगे कहा-'ये उनकी मर्जी है लेकिन वो लगातार लोगों की मदद में जुटे हुए हैं।'

PunjabKesari

काम की बात करें तो पसी पन्नू आखिरी बार अनुभव सिन्हा की फिल्म 'थप्पड़' में नजर आईं थीं। फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया था। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह क्राइम थ्रिलर 'हसीन दिलरूबा' में नजर आएंगी। इसमें उनके अपोजिट विक्रांत मैसी हैं। इसके अलावा तापसी इंडियन महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज की बायोपिक पर भी काम कर रही हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News