अवार्ड शो में छाया बी-टाउन की हसीनाओं का बोल्ड लुक, मीडिया को फ्लाइंग ''किस'' देती दिखीं उर्वशी

12/9/2019 1:12:40 PM

मुंबई: रविवार को स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2019 का आयोजन हुआ। इस अवार्ड शो में कई स्टार्स ने शिरकत की। बाॅलीवुड की हसीनाओं का एक से बढ़ कर एक लुक देखने को मिला। रेड कार्पेट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने जमकर अपना अदाएं दिखाईं। आइए डालते हैं हसीनाओं के लुक्स पर एक नजर...

तापसी पन्नू


रेड कार्पेट पर तापसी पन्नू व्हाइट कलक से स्लिट गाउन में नजर आईं हैं। तापसी ने  रेड कलर की लिपस्टिकऔर मिनिमल मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया था। रेड कलर की लिपस्टिक में तापसी पन्नु काफी बोल्ड लग रही है

यामी गौतम

बाला एक्ट्रेस अवार्ड नाइट में शिमरी गोल्डन कलर के स्लीवलेस गाउन में स्टनिंग दिखीं। न्यूड मेकअप और ओपन हेयर्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

नोरा फतेही

इंडस्ट्री की 'दिलबर गर्ल' इस दौरान ग्रीन कलर के प्रिंटेड गाउन में स्टाइलिश दिखीं। नोरा का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

राधिका मदान

'पटाखा गर्ल' राधिका ओरेंज कलर की आउटफिट में स्टाइलिश नजर आईं हैं। राधिका ने रेड कार्पेट पर जमकर पोज दिए। 

अदा शर्मा

एक्ट्रेस अदा शर्मा अवार्ड नाइट में बोल्ड लुक में पहुंची। लुक की बात करें तो अदा ब्लैक आउटफिट में गजब दिखीं। 

उर्वशी रौतेला

इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अवार्ड नाइट में ब्लू कलर की शाॅर्ट ड्रेस में दिखीं। रेड कार्पेट पर उर्वशी मीडिया को फ्लाइंग किस देती दिखीं। 

भूमि पेडनेकर

अवार्ड नाइट में भूमि पेडनेकर का हाॅट लुक देखने को मिला। येलो कलर की आउटफिट में एक्ट्रेस कहर ढा रही हैं। इस ड्रेस में भूमि के क्लीवेज दिख रहे हैं। हसीनाओं की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

Smita Sharma