कंफर्म! मीका सिंह की दुल्हनिया बनीं आकांक्षा पुरी, ''स्वयंवर'' में हसीना के गले में डाली वरमाला

7/25/2022 9:52:24 AM

मुंबई: बधाई हो! मीका पाजी को जिन्हें इतने लंबे इंतजार के बाद फाइनली अपनी बेटर हाफ मिल गई है। सिंगर मीका सिंह ने ने अपनी बरसों पुरानी दोस्त को अपना हमसफर बना लिया है। सिंगर बीते महीने 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' शो के जरिए  अपनी दुल्हनिया ढूंढने निकले थे। वहीं अब मीका सिंह को अपनी सपनों की रानी मिल गई  जिनके हसीन सपने वो पलकों में ना जाने कितने सालों से हुए थे।

'स्वयंवर: मीका दी वोटी' में टॉप 3 कंटेस्टेंट्स ने अपनी जगह बनाई थी और ये सौभाग्य आकांक्षा पुरी, प्रांतिका दास और नीत महल को प्राप्त हुआ था। अब इसमें से आकांक्षा पुरी ने बाजी मार ली। उन्होंने आखिरकार मीका सिंह से प्यार का इजहार कर दिया और सिंगर भी उन पर लट्टू हो गए। उन्होंने शादी के लिए हां कर दी।

एक इंग्लिश वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक मीका को भी इस बात का एहसास हुआ कि उन्हें नीत महल और प्रांतिका दास से ज्यादा आकांक्षा ही पसंद हैं जो सबसे अच्छी तरह से जानती हैं। उनसे अच्छा उनका दूसरा कोई लाइफ पार्टनर हो ही नहीं सकता है। 

सूत्रों के मुताबिक शो में मीका ने स्टेज पर शादी नहीं की है। उन्होंने अभी सिर्फ अपनी पसंद बताने के लिए सिर्फ आकांक्षा के गले में वरमाला डाली है। सिंगर ने इसके बाद ये कहा वह शादी के बंधन में बंधने से पहले कैमरों से दूर आकांक्षा के साथ अपना क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं। इसके अलावा मीका ने एक्ट्रेस के परिवारवालों से भी मुलाकात की और नए सफर की शुरुआत करने का फैसला करने के बाद उनका आशीर्वाद लिया।

बता दें कि आकांक्षा और मीका पिछले 13-14 सालों से दोस्त हैं। उन्होंने वाइल्डकार्ड के तौर पर 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' (Swayamvar: Mika Di Voti) में एंट्री की थी। जब वह आई थीं तब उन्होंने कहा था 'राजी की रानी तो एक ही होगी इसलिए मैं यहां हूं। इसके साथ ही उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया था कि जब वह किसी और लड़की के साथ मीका सिंह को देखती थीं तो उनके मन में यही ख्याल आता था कि वह उन्हें नहीं खो सकती हैं और शो में आने के लिए उन्होंने खुद ही चैनल को अप्रोच किया था और डिमांड की थी उन्हें इस शो में एंट्री दी जाए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akanksha Puri🧚‍♀️ (@akanksha8000)

मीका सिंह की उम्र जहां 45 साल है, वहीं आकांक्षा पुरी 33 की हैं। ऐसे में इनके बीच 12 साल का डिफ्रेंस साफ तौर पर देखा जा सकता है हालांकि अभी बड़ा सवाल ये है कि ये दोनों क्या वाकई शादी करते हैं या फिर बाकी के 'स्वयंवर' की ही तरह ये मामला भी रफा-दफा हो जाएगा। वैसे फैन्स एक्ट्रेस को दुल्हनिया के रूप में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
 

Content Writer

Smita Sharma