स्वाति मालीवाल ने कंगना को सुनाई खरी-खोटी, बोलीं ''खुद को शेरनी समझती हो? हिम्मत है तो खेतों में काम करके दिखाओ''

12/4/2020 11:58:42 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत की बुजुर्ग दादी पर टिप्पणी के बाद काफी आलोचना हो रही हैं। पंजाबियों में कंगना को उनकी टिप्पणी के लिए जमकर खरी-खोटी सुनाई हैं। अब हाल ही में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल कंगना का अपने आड़े हाथों लिया है और उन्हें लेकर तीखीं प्रतिक्रियाएं दी हैं।


स्वाति ने बुजुर्ग दादी महिंद्र कौर का वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए कंगना पर तंज कसते हुए लिखा, दिन रात मेहनत करने वाली इन किसान दादी जी को AC कमरे में बैठे ट्विटर पर गंदगी फैलाने वाली Y सिक्योरिटी एक्ट्रेस ने 100 दिहाड़ी पर आंदोलन करने वाली कहा था। सलाम है दादी महिंदर कौर जैसी सभी मेहनतकश महिलाओं को जो जी तोड़ महनत कर खुद भूखे पेट रह देश का पेट भरती हैं।


उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, चंद फ़िल्में करके दिन भर ट्विटर पर गंदगी फैलाके खुद को बब्बर शेरनी और झाँसी की रानी समझने वाली कंगना रनौत।, इस देश की असली शेरनी इस देश की मेहनतकश महिलाएं हैं जो किसानी कर देश का पेट भरती हैं, सीमाओं पर देश की रक्षा करती हैं। Y security लेकर हवाबाज़ी करने से कुछ नहीं होता !


स्वाती यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे लिखा, खुद बंदूकधारी Y security में चलती हो और खुद को शेरनी समझती हो? हिम्मत है तो एक दिन खेत में काम करके देखो, एक दिन आम लड़की की तरह बिना सुरक्षा के घूमो, एक दिन गरीब मज़दूर की तरह दिन भर बोझा ढोने के बाद घर का काम करके दिखाओ।


अभी हाल ही में एक और ताजा ट्वीट कर स्वाती ने फिर कंगना पर हमला बोला, उन्होंने लिखा, असली शेरनी देखनी है ना ? ऐसी दिखती है असली शेरनी, इस देश की करोड़ों महिलाएं शेरनियां हैं। गंदी भाषा में अभद्रता करके कोई शेरनी नहीं कहलाता। बता दें इस ट्वीट के साथ कंगना ने गोद में बच्चा और सिर पर ईंटे उठाए हुए मजदूर महिला की एक तस्वीर शेयर की है। 


स्वाति मालीवाल के इन ट्वीट्स को लोग खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

suman prajapati