दिल्ली की महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति का तलाक, सपोर्ट में उतरीं एक्ट्रेस पूजा भट्ट

2/19/2020 6:31:37 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पति नवीन जयहिंद से तलाक ले लिया है। इस बात की जानकारी स्वाती ने आज सुबह ट्वीटर पर दी। ये जानकारी शेयर करते ही उन्हें बॉलीवुड स्टार्स का सपोर्ट मिल रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने उनके सपोर्ट में अपनी राय दी है।

 PunjabKesari
अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारी शेयर करते हुए स्वाती ने ट्विटर पर लिखा,''सबसे ज्यादा दुख तब होता है जब फेयरीटेल का अंत होता है। मेरी कहानी का भी अंत हुआ। मैने और नवीन ने तलाक ले लिया है। कई बार अच्छे लोग इक्टठे नहीं रह सकते..मैं हमेशा उन्हें मिस करूंगी और एक साथ बिताए पलों को भी याद करूंगी।''

 

 
स्वाती ने आगे लिखा, 'मैं हर रोज़ मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वो हमें और हम जैसे लोगों के इस तरह के दर्द सहने की शक्ति दे।'

PunjabKesari
स्वाती की इस ट्वीट को देखते हुए हुए पूजा भट्ट ने सपोर्ट लिखा, ''और सबसे अच्छा क्षण तब होता है जब आप झूठ में जीने की बजाए सच को स्वीकार करने का साहस करते हैं जैसा कि आपने किया है। आपको पॉवर, सहानुभूति और ज्यादा शक्ति मिले.Best!''

 

बता दें स्वाति के पूर्व पति नवीन जयहिंद की आम आदमी पार्टी के नेता हैं। नवीन अन्ना आंदोलन के वक्त से ही अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़े हैं। वहीं स्वाती मालीवाल 2019 में महिलाओं के खिलाफ होने वाले भ्रष्टाचार को लेकर कई दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठी थीं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News