'ऐसे आदमी को बिग बॉस में जगह दी, जो पूरी तरह गलत..स्वाति मालीवाल ने केंद्रीय मंत्री से की साजिद खान को शो से हटाने की मांग
10/10/2022 5:40:57 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान के भाई साजिद खान इन दिनों बिग बॉस 16 में अपनी एंट्री के बाद से ही खूब सुर्खियों में हैं। रियलिटी शो में उनकी अपीयरेंस को लेकर लोग उनका जबरदस्त विरोध कर रहे हैं। वहीं अब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी साजिद खान की एंट्री को लेकर सवाल उठाएं हैं और उन्हें शो से हटाने का आग्रह किया है।
स्वाति मालीवाल ने साजिद खान को बिग बॉस से बाहर करने के लिए खेल मंत्री को पत्र लिखा और उसकी कॉपी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''साजिद खान के खिलाफ 10 महिलाओं ने #MeeToo कैंपेन के दौरान यौन शोषण के आरोप लगाए थे। ये सभी कंप्लेंट साजिद की घिनौनी मानसिकता दिखाती है। अब ऐसे आदमी को बिग बॉस में जगह दी गई है, जो कि पूरी तरह से गलत है। मैंने अनुराग ठाकुर जी को पत्र लिखा है की साजिद खान को इस शो से हटवाएँ!''
साजिद खान के ख़िलाफ़ 10 महिलाओं ने #MeToo मूव्मेंट के दौरान यौन शोषण के आरोप लगाए थे। ये सभी कम्प्लेंट साजिद की घिनौनी मानसिकता दिखाती है। अब ऐसे आदमी को Bigg Boss में जगह दी गयी है जो कि पूरी तरह ग़लत है। मैंने @ianuragthakur जी को पत्र लिखा है की साजिद खान को इस शो से हटवाएँ! pic.twitter.com/4ao9elyvkk
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) October 10, 2022
बता दें, इससे प हले सोना महापात्रा, जेनिस सीक्वेरा और बरखा दत्त जैसे सेलेब्स भी बिग बॉस में साजिद खान की एंट्री पर आपत्ति जता चुके हैं।
जानकारी के लिए बता दें साल 2018 में #MeeToo कैंपेन के दौरान साजिद खान पर एक या दो नहीं बल्कि 9 महिलाओं ने यौन शोषण के संगीन आरोप लगाए थे। जिसमें मंदना करीमी और शर्लिन चोपड़ा जैसी कई एक्ट्रेस शामिल हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Chaitra Navratri Ashtami & Maha Navami muhurat: ये है अष्टमी और नवमी पर कंजक पूजा का शुभ मुहूर्त

Maha Ashtami Puja: कंजक पूजा के बाद करें ये आरती, मां महागौरी होंगी प्रसन्न

सिद्धियों की देवी मानी जाती है मां सिद्धिदात्री, देवताओं के तेज से प्रकट हुआ था देवी दुर्गा का नवम स्वरुप

अमेरिका, रूस ने ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के तहत दी जाने वाली परमाणु हथियार जानकारी साझा करना किया बंद