कभी अलविदा ना कहना..पोते स्वास्तिक का दिवंगत बप्पी दा को ट्रिब्यूट, गाना सुन स्टेज पर फूट-फूट कर रोने लगीं बेटी रीमा लहरी
3/17/2022 10:57:09 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर सिंगर और संगीतकार बप्पी लहरी 15 फरवरी को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे और अपने चाहने वालों की आंखों में आंसू दे गए थे। अब उनके निधन को 1 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है और फैंस आज भी उन्हें खूब याद करते हैं। हाल ही में मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड्स 2022 में भी दिवंगत बप्पी लहरी को याद किया गया, जहां उनके पोते स्वास्तिक बंसल और बेटी रीमा लहरी बेहद इमोशनल नजर आए।
सामने आए वीडियो में प्रोमो वीडियो में स्वास्तिक को अपने दादा बप्पी दा का कंपोज किया गाना 'कभी अलविदा ना कहना' गाते देखा जा सकता है और गाना गाते-गाते स्वास्तिक काफी इमोशनल हो जाते हैं। वहीं बप्पी की बेटी रीमा स्टेज पर ही फूट-फूटकर रोती नजर आती है। ऐसे में उनके साथ खड़े सिंगर सोनू निगम दोनों को संभालते नजर आते हैं।
बता दें, 'कभी अलविदा ना कहना' गाना बप्पी लहरी के कंपोज किए सुपरहिट गानों में से एक है। इस गाने को सिंगर किशोर कुमार ने 1976 में आई फिल्म 'चलते चलते' के लिए गाया था।
बप्पी लहरी को आखिरी बार अपने पोते स्वास्तिक बंसल के साथ ही बिग बॉस 15 के मंच पर देखा गया था, जहां वे अपने पोते स्वास्तिक के गाने बच्चा पार्टी के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Pitru Paksha: इस दिन से शुरू होगा पितृ पक्ष, यह है पूरी List

Pradosh Vrat: आज है भाद्रपद मास का अंतिम प्रदोष, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

Budhwar Ke Achuk Upay: श्री गणेश’ को प्रसन्न करने के लिए इस दिशा में बैठकर करें पूजा, होगा हर सपना पूरा

पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के रुप में मनाई जाती है ईद-ए-मिलाद, जानिए त्योहार की खासियत