हैली शाह का मेकअप से चेहरा हुआ ख़राब, पहचानना हुआ मुश्किल

3/7/2018 2:26:43 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रैस हैली शाह इन दिनों अपने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। हैली का एेसा लुक देखने के बाद आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि वह सच में हैली शाह हैं या फिर कोई और। हाल ही में सेट से हैली शाह की एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में हैली को पहचानना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन दिख रहा है। दरअसल हैली का यह लुक गरीब लड़की के लिए था लेकिन चेहरे पर गरीबी दिखाने के चक्कर में मेकअप इतना ज्यादा हो गया कि लुक पूरी तरह बदल गया। 

हैली शाह का नया  लुक

इंटरनेट पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में हैली का लुक बहुत खतरनाक दिखाई दे रहा है। तस्वीरों को देख ऐसा लग रहा है मानों हैली को किसी तरह का स्किन इन्फेक्शन हो गया हो।

हालांकि गरीब लड़की का परफेक्ट लुक देने के लिए सबसे ज्यादा काम उनके मेकअप पर किया गया है और ये काम इतना ज्यादा हो गया है कि हैली खतरनाक लग रही हैं। हालांकि हेली शाह के लुक की बात करें तो फिलहाल ये साफ नहीं है कि उन्होंने किस शो के लिए ये लुक अपनाया है लेकिन उम्मीद है कि जल्द इस बात का खुलासा भी हो ही जाएगा।

Konika