चंडीगढ़ की सड़क पर नवजात बच्चे को गोद में लिए ड्यूटी करती महिला ट्रैफिक पुलिस, औरत के असली जज्बे को दिखाता है स्वरा का ये वीडियो

3/8/2021 1:55:56 PM

मुंबई: 8 मार्च को देश भर में महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर आम से लेकर खास हर कोई अपनी लाइफ से जुड़ी महिलाओं को सलाम कर रहा है। ऐसे में इंडस्ट्री में अपनी बेबाकी के लिए जानी जाने वाली स्वरा भास्कर ने भी एक वीडियो शेयर किया।

शेयर किया ये वीडियो महिला के जज्बे को दिखा रहा है। इस वीडियो में चंडीगढ़ की महिला ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल प्रियंका अपने नवजात बच्चे को गोद में लिए ड्यूटी करती दिख रही हैं।

इस वीडियो को शेयर कर लिखा-चंडीगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल प्रियंका अपने बेबी को गोद में लिए ट्रैफिक कंट्रोल करती हुई। वह सेक्टर 23-24 में तैनात हैं। उनके जज्बे को सलाम है।

वहीं स्वरा ने इस वीडियो को रीशेयर किया। हालांकि, उन्होंने अपनी भावनाओं को जाहिर करने के लिए किसी शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है, लेकिन कैप्शन की जगह उन्होंने जिन इमोजी का इस्तेमाल किया है, वह अपने आपमें काफी कुछ कह रहा है।

काम की बात करें तो स्वरा आखिरी बार फिल्म 'रसभरी' में नजर आई थीं। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो स्वरा ने  एक बार फिर 'तनु वेड्स मनु' के मेकर्स के साथ हाथ मिलाया है। उनकी इस अपकमिंग फिल्म का नाम 'जहां चार यार' है। 
 

Content Writer

Smita Sharma