कुछ लोगों के हलक में फंसता है क्योंकि एक शाहरुख में पूरा हिन्दुस्तान बसता है...कवि कट्याल की कविता की मुरीद हुई स्वरा भास्कर

10/12/2021 1:22:35 PM

मुंबई. एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने 2 अक्तूबर को क्रूज पर ड्रग पार्टी करते हुए हिरासत में लिया था। इसके बाद 3 अक्तूबर को आर्यन को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने 9 अक्तूबर को आर्यन की जमानत याचिका रद्द कर दिया था, जिसके बाद आर्यन को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब 13 अक्तूबर को जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। शाहरुख खान इस समय काफी परेशान हैं और बेटे को छुड़ाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। स्टार्स और फैंस ने इस मुश्किल घड़ी में शाहरुख का सपोर्ट किया है। अब पोएट अखिल कट्याल ने शाहरुख पर एक कविता लिखकर उन्हें सपोर्ट किया है, जिसकी स्वरा भास्कर और मेकर नीरज घेवाण ने तारीफ की है।

अखिल कट्याल ने कविता में लिखा।

वो कभी राहुल है कभी राज
कभी चार्ली तो कभी मैक्स
सुरिंदर भी वो हैरी भी वो
देवदास भी और वीर भी
राम मोहन कबीर भी
वो अमर है समर है
रिजवान, रईस, जहांगीर भी
शायद इसलिए कुछ लोगों के हलक में फंसता है
कि एक शाहरुख में पूरा हिन्दुस्तान बसता है।

स्वरा भास्कर ने अखिल कट्याल की कविता शेयर कर हार्ट इमोजी बनाई है और शाहरुख को टैग भी है। 

वहीं नीरज घेवाण ने भी इस कविता को रीट्वीट करते हुए शाहरुख को टैग किया है और लिखा-  'बंधन है रिश्तों में काटों की तारें हैं पत्थर के दरवाजे दीवारें
बेलें फिर भी उगती हैं और गुच्छे भी खिलते हैं
और चलते हैं अफसानें किरदार भी मिलते हैं
वो रिश्ते दिल दिल दिल थे।
लव यू श्हरुख दिल से।'

Content Writer

Parminder Kaur