घर आई नन्हीं परी: बुआ बनीं स्वरा भास्कर, भतीजी को बाहों में लेकर गाया लोकगीत ''सोहर''

10/19/2021 11:08:57 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इंडस्ट्री में अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह बॉलीवुड से लेकर राजनीति से जुड़े हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय पेश करती हैं। इसके अलावा  स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपने फैंस के बीच अपनी तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

PunjabKesari

खास बात ये है कि स्वरा अपनी फैमिली संग बिताए स्पेशल मोमेंट की झलक भी फैंस को दिखाती रहती हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी। स्वरा भास्कर की भाभी ने बेहद की प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। बुआ बनने के बाद स्वरा भास्कर की खुशी सातवें आसमान पर हैं।

PunjabKesari

हाल ही में स्वरा ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया जिसमें वह  भतीजी के जन्म पर एक गाना गाती नजर आ रही हैं।स्वरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बना हुआ है। ये वीडियो नन्हीं परी के आने के बाद हुए एक फैमिली फंक्शन का है।

PunjabKesari

वीडियो में वह अपनी भतीजी पर जन्म के मौके पर सोहर गाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्वरा अपने परिवार के लोगों के साथ बड़े हॉल में बैठी हुई हैं। इस दौरान वह सभी लोगों के साथ मिलकर बच्ची के जन्म पर गाया जाने वाला लोकगीत गा रही हैं। इस वीडियो के साथ स्वरा ने काफी लंबा-चौड़ा कैप्शन दिया है।

PunjabKesari

एक्ट्रेस ने लिखा- सोहरः अपनी भतीजी के जन्म की खुशी मनाते हुए। सोहर एक लोकगीत है जिसे अवध और पूर्वांचल हिस्से में बच्चे के जन्म की खुशी में गाया जाता है। हमने भतीजी के जन्म का जश्न मनाने के लिए, इस लोकप्रिय भोजपूरी सोहर की लीरिक्स को बदलने का फैसला किया है।रा भास्कर के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो स्वरा भास्कर 'शीर कोरमा', 'जहां चार यार' जैसी फिल्मों की तैयारी में जुटी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News