Farmers tractor rally: रैली में हुई हिंसा से कांपा बॉलीवुड,बोले-''किसान देश के ऊपर नहीं,आंदोलन का हक है पर तोड़फोड़ का नहीं''

1/27/2021 9:32:38 AM

मुंबई: 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस के खास मौके पर किसानों द्वारा नई दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाली हुई। इंडिया गेट पर परेड खत्म होने के बाद रैली तो शुरू हुई, लेकिन देखते ही देखते यह रैली हिंसा में बदल गई।

किसानों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करने के साथ-साथ आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।

हालांकि किसानों का एक समूह लाल किले पर पहुंचा। उन्होंने तिरंगे को हटाकर अपना झंडा फहराया। बताया जा रहा है कि ये झंडा खालसा पंथ का है। वहीं अब इस घटना पर बाॅलीवुड का रिएक्शन सामने आया है। 

 

स्वरा भास्कर 

बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर  ट्विटर यूजर के कमेंट पर सहमति व्यक्त की और इस घटना की निंदा की। यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा था- लाल किले पर तिरंगे के अलावा कुछ भी फहराना सही नहीं। कोई धर्म-पताका भी नहीं। जो इस कृत्य का बचाव करेंगे वे तब क्या बोल पाएंगे जब यहाँ कोई किसी और रंग का पताका फहरा देगा?!

ऋचा चड्ढा

 

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा  ने गालवान घाटी में एक सिख सिपाही के बारे में एक पोस्ट साझा किया, जिसमें निशान साब को फहराया गया था और लिखा था- 'द निशान साहिब।' उन्होंने आगे कई ट्वीट को रीट्वीट किया जिसमें प्रदर्शनकारियों ने हिंसक प्रदर्शन नहीं करने का आग्रह किया। 

 

रणवीर शौरी

एक्टर रणवीर शौरी  ने भी हिंसा की निंदा की। उन्होंने ट्विटर पर प्रदर्शनकारियों का शेयर किया।

 

उन्होंने लिखा- रिपब्लिक डे पर ये सब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। किसान भी देश के ऊपर नहीं हैं। उन्हें आंदोलन का हक है लेकिन तोड़फोड़ का नहीं।

विशाल डडलानी 

सिंगर-कंपोजर विशाल डडलानी ने भी ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा की निंदा की। हालांकि उन्होंने एक ट्वीट में सरकार द्वारा कृषि कानूनों पर अपना पक्ष भी शेयर किया। उन्होंने लिखा- 'दोनों तरफ से हिंसा अस्वीकार्य है। खासकर जब हम सभी एक ही पक्ष के लिए साथ हैं।' 

दूसरे ट्वीट में उन्होंने लाल किले पर झंडा फहराने पर अपना रिएक्शन देते हुए लिखा- बिल्कुल सही। इस अधिनियम को स्पष्ट रूप से स्पष्ट किया जाना चाहिए और उन जिम्मेदार लोगों को परिणाम भुगतना होगा। हालांकि यह किसी भी तरह से #FarmerProtests की वैधता को कम नहीं करता है। #FarmerKillerBills को वापस लेना होगा।

 

इससे पहले कंगना ने भी इस ट्रैक्टर रैली पर अपना रिएक्शन दिया। कंगना ने ट्वीट कर लिखा-'झुंड बनकर रह गए हैं, अनपढ़, गंवार मोहल्लों में किसी के घर शादी हो या अच्छा त्योहार आए तो जलने वाले वाले ताऊ/चाचा/चाची कपड़े धोना या बच्चों को आंगन में शौच करवाना या खटिया लगाके बीच आंगन में शराब पीकर नंगे हो कर सो जाना। वही हाल हो गया है इस गंवार देश का। शर्म कर लो आज।' #RepublicDay

Smita Sharma