Good News: प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, पति फहाद संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

6/6/2023 12:47:01 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और उनके पति फहाद अहमद ने आखिरकार फैंस को खुशखबरी दे ही दी है। कपल बहुत जल्द पेरेंट्स बनने वाला है। जी हां, स्वरा भास्कर प्रेग्नेंट हैं और यह अनाउंसमेंट एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर की है। एक्ट्रेस की बेबी बंप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

 

 

 

 

स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह पति के साथ बैठी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने पिंक कलर का आउटफिट पहना हुआ है जिसमें उनका बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है। तस्वीरें पोस्ट कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "कभी-कभी आपकी सभी प्रेयर्स का जवाब एक साथ मिलता है! जैसे ही हम एक पूरी नई दुनिया में कदम रखते हैं, ब्लेस, ग्रेटिट्यूड, एक्साइटेड (और क्लूलेस!)!" 

 

बता दें, स्वरा भास्कर ने इसी साल फरवरी में समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद संग गुपचुप शादी रचाई थी। इसके बाद कपल ने 13 मार्च को फैमिली और फ्रेंड्स की मौजूदगी में धूमधाम से शादी की थी। वहीं शादी के अब तीन महीनों बाद ही एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है और लोग उनका बड़ा सा बेबी बंप देख काफी हैरान हो रहे हैं। वहीं कई उनके फैंस कपल को इस खुशखबरी के लिए बधाई भी दे रहे हैं।


 

 

Content Writer

suman prajapati