Video: सेल्फी लेने के बहाने फैन ने स्वरा भास्कर संग की ऐसी हरकत, एक्ट्रेस रह गई हैरान

5/9/2019 10:59:07 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर राजनीति पर अपनी खुलकर राय रखती हैं। स्वरा इन दिनों चुनावी प्रचार में बिजी है। बीते द‍िनों एक्ट्रेस ब‍िहार के बेगूसराय में कन्हैया कुमार और फिर दिल्ली में आम आदमी पार्टी के प्रचार अभियान में नजर आईं। लेकिन इस दौरान स्वरा को एयरपोर्ट पर एक ऐसा फैन मिला, ज‍िसे देखकर खुद स्वरा भी हैरान रह गईं। दरअसल, स्वरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीड‍ियो में एयरपोर्ट पर स्वरा से एक फैन मिलने आता है। उसने स्वरा से सेल्फी लेने की र‍िक्वेस्ट की। स्वरा को देखते ही उसने अपने कैमरे से वीडियो शेयर कर दिया और स्वरा को देखते ही बोला। मैडम... आएगा तो मोदी ही।

 

 


इस वीड‍ियो को खुद स्वरा भास्कर ने भी सोशल मीड‍िया पर शेयर किया है। स्वरा ने शेयर करते हुए ल‍िखा, मैं लोगों के राजनीतिक विचारधारा के आधार पर भेदभाव नहीं करती हूं। लेकिन उसने चोरी से वीडियो शूट कर लिया। स्वरा भास्कर ने लिखा घटिया और चालाकीपूर्ण हरकत भक्तों का ट्रेडमार्क है। इसलिए हैरान नहीं हूं। लेकिन भक्तों का जीवन सार्थक करवाकर मुझे खुशी मिलती है।

बता दें कन्हैया कुमार के बाद स्वरा दक्षिण दिल्ली से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राघव चड्ढा के लिए प्रचार करेंगी। उन्होंने इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। 
 

Konika