JNU मुद्दे को लेकर स्वरा ने किया ट्वीट, ''''शिक्षा सबका जन्मसिद्ध अधिकार है''''

11/17/2019 3:39:00 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड की एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। स्वरा भास्कर किसी भी मुद्दे बेबाकी से अपनी राय रखने से कभी नही कतरातीं। हाल ही में एक बार फिर स्वरा जेएनयू के मुद्दे पर अपनी बात स्पष्ट करने को लेकर चर्चा में बनी हुईं है। 


दरअसल, बीते कुछ दिनों पहले जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की हॉस्टल फीस बढ़ा दी गई थी, इस पर विद्यार्थियों ने जमकर विरोध किया थी। हालांकि विरोध प्रदर्शन के बाद फीस कम करने का फैसला किया गया है। इन्हीं सब के बीच जेएनयू की छात्रा रह चुकीं स्वरा भास्कर ने अपने विचार सामने रखे हैं। एक्ट्रेस ने ट्वीट के जरिए इस पर रिएक्शन दिया है। स्वरा के इस ट्वीट पर उन्हें लोगों ने भी रिएक्ट किया है।

 

स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर लिखा, ''जो विद्यार्थी पाबंदियों वाली परिस्थितियों से यहां आते हैं, जेएनयू उनके जीवन को बदल देता है। जेएनयू स्पेशल है क्योंकि ये शिक्षा को सिर्फ कुछ चुनिंदा लोगों का अधिकार नहीं समझता, बल्कि यह हर किसी का जन्मसिद्ध अधिकार है।''


स्वरा अक्सर अपने ऐसे विवादित बयानों को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। कई बार तो एक्ट्रेस को बेबाकी से अपनी बात कहने पर काफी नुकसान भी उठाना पड़ता है।

Smita Sharma