''बॉयकॉट बॉलीवुड'' का कामयाब धंधा..''ब्रह्मस्त्र'' का बहिष्कार करने वालों को लेकर स्वरा भास्कर का ट्वीट

9/7/2022 4:08:43 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मंगलवार शाम महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने पहुंचे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का लोगों ने जमकर विरोध किया। दरअसल, कुछ दिन पहले रणबीर कपूर का सालों पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वह कह रहे थे, 'उन्हें मटन, चिकन के साथ साथ नॉनवेज में बीफ खाना भी काफी पसंद है।' बस उसी बात को याद कर लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया और उनकी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मस्त्र के बायकॉट की मांग उठाने लगे। इसी बीच एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ब्रह्मास्त्र देखने पर पैसे बर्बाद नहीं करने का आग्रह वालों को लेकर एक ट्वीट किया, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया।

 

स्वरा भास्कर ने ब्रह्मस्त्र का विरोध करने का एक ट्वीट रीट्वीट करते हुए लिखा- 'धंधो छे! 'बॉयकॉट बॉलीवुड' का कामयाब धंधा.'

 

 

बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में आलिया-रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन जैसे स्टार्स नजर आएंगे। 
 

Content Writer

suman prajapati