स्वरा भास्कर ने भारतीय सैनिकों को कहा बेवकूफ, लोग बोले- शर्म करो

8/11/2018 12:16:57 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्सर विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में अब स्वरा ने भारतीय सेना को निशाना बनाया है। भारतीय सैनिकों को बेवकूफ तक कह डाला।

स्वरा ने कई मुद्दों को लेकर ट्वीट किए और अपनी राय रखी। वहीं उनकी इस हरकत की वजह से स्वरा सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं। 

एक यूजर ने लिखा - स्वरा को फेम पाने की बहुत जल्दी है। मुझे ऐसा लगता है कि उन्हें अपनी थर्ड ग्रेड फिल्मों पर ध्यान करना चाहिए। वहीं एक और यूजर ने लिखा- आपको शर्म आती है।

हमारी आर्मी हमारे देश का अभिमान है। शायद आप को किसी ने देश हित की शिक्षा नहीं दी, क्योंकि देश हित की शिक्षा परिवार से मिलती है। आपकी भाषा को देखकर लग रहा है कि आपका परिवार भी भाषा से आप जैसा ही होगा। बता दें कि इससे पहले स्वरा संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' में जौहर सीन दिखाने और पाकिस्तान में 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म बैन होने पर विवादित बयान दे चुकी हैं। 

फिल्मों की बात करें तो स्वरा आखिरी बार 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर, करीना कपूर खान और शिखा तलसानिया अहम किरदार निभाती नजर आईं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया। फिल्म को शशांक घोष ने डायरेक्ट किया था।

Neha