स्वरा भास्कर का गुप्तेश्वर पांडेय पर तंज, कहा-अच्छा तो ये है आपका #justiceforSSR का असली अजेंडा

9/26/2020 5:22:25 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही इस केस पर अपने बयान दे रही हैं। वह आए दिन इस मुद्दे पर अपनी राय देती हैं। हालांकि कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता है लेकिन एक्ट्रेस इन सब बातों पर ध्यान नहीं देती।

इसी बीच एक बार फिर स्वरा ने सुशांत के लिए न्याय मांग रहे लोगों पर तंज कसा। दरअसल,हाल ही में खबर आई थी कि बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय जेडीयू में शामिल हो सकते हैं।

 

स्वरा ने इसी खबर को टैग कर लिखा- चलिए... यही था #JusticeForSushantSinghRajput। किसी के दुःखद अंत पर अपना अजेंडा चमकाना।जानकारी के लिए बता दें कि गुप्तेश्वर पांडेय लगातार सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय मांग रहे थे। स्वरा का ये ट्वीट उन्हीं को लेकर है। 

बता दें कि स्वरा लगातार सुशांत केस में की जांच पर आवाज उठा रही हैं। जब से सुशांत केस की जांच शुरु है तब से ही स्वरा इसका एक तरह से विरोध कर रही हैं। रिया के भाई शौविक की गिरफ्तारी पर भी उन्होंने लोगों पर तंज कसा था। उस दौरान स्वरा ने लिखा था-हमें दूसरों की त्रासदी और दुख में  विवेकवाद और दुखवादी आनंद पर शर्मा आनी चाहिए। 
 
 

Smita Sharma