पाकिस्तान हादसे पर ट्वीट कर ट्रोल हुई थी स्वरा, अब करारा जवाब देकर की ट्रोलर्स की बोलती बंद

5/26/2020 4:32:53 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वो अक्सर जब भी किसी मुद्दे पर आवाज उठाती हैं तो उन्हें ट्रोल हो पड़ जाता है, लेकिन एक्ट्रेस भी अपनी बात पर सफाई देने में पीछे नहीं रहतीं और करारा जवाब देकर ट्रोलर्स की बोलती बंद कर देती हैं। हाल ही में जब एक्ट्रेस ने पाकिस्तान में पलेन क्रैश हादसे पर ट्वीट किया था तो कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया, अब स्वरा ने जोरदार जवाब देकर उन पर पल्टवार किया है।

दरअसल, एक यूजर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए लिखा था, स्वरा आपको सच में पाकिस्तान में जाकर बस जाना चाहिए, उन्होंनें हमारे मंदिरों को लूटा, हमारी औरतों के साथ बलातकार किया और आप अब भी उनका समर्थन कर रही हैं।

 

इस पर एक्ट्रेस ने पलटवार करते हुए लिखा, अनिल जी! भारत और पाकिस्तान के लोगों के पूर्वज एक ही हैं। हड़प्पा, मोहनजोदारो, इंडस घाटी सभ्यता कभी पढ़ा है आपने? यही दिक्कत होती है, जब इतिहास आप व्हाट्स एप यूनिवर्सिटी से पढते हैं। इतिहास ट्विटर के 280 अक्षर से थोड़ा ज्यादा जटिल है। <


काम की बात करें तो लॉकडाउन के चलते स्वरा अपने घर में लॉक हैं और फैमिली के साथ समय बिता रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने पोस्टस के चलते सुर्खियां बटोरती रहती हैं।
 

Edited By

suman prajapati