पंजाब के नए CM चरणजीत सिंह चन्नी ने छात्रों के साथ किया भांगड़ा, स्वरा भास्कर ने विनम्रता देख यूं की तारीफ

9/24/2021 5:11:34 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद पंजाब के नए मुख्यमंत्री बने चरणजीत सिंह चन्नी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह भांगड़ा ग्रुप के साथ भांगडा करते नजर आ रहे हैं। आम लोगों से लेकर नेता-अभिनेता इस वीडियो पर कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।


दरअसल, बीते शुक्रवार मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कपूरथला स्थित आई.के. गुजराल पंजाब टैक्नीकल यूनिवर्सिटी पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यक्रम में लड़कों के साथ जमकर भांगडा किया। इस वीडियो को सीएम ने खुद भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।


इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए स्वरा भास्कर ने लिखा 'स्वीट.' इसके साथ ही उन्होंने इमोजी भी बनाई।


बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी ने 20 सितंबर सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।  इससे पहले वह तकनीकी शिक्षा मंत्री थे। वह पंजाब के पहले दलित नेता हैं, जो राज्य के मुख्यमंत्री बने है।

Content Writer

suman prajapati