पंजाब के नए CM चरणजीत सिंह चन्नी ने छात्रों के साथ किया भांगड़ा, स्वरा भास्कर ने विनम्रता देख यूं की तारीफ
9/24/2021 5:11:34 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद पंजाब के नए मुख्यमंत्री बने चरणजीत सिंह चन्नी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह भांगड़ा ग्रुप के साथ भांगडा करते नजर आ रहे हैं। आम लोगों से लेकर नेता-अभिनेता इस वीडियो पर कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल, बीते शुक्रवार मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कपूरथला स्थित आई.के. गुजराल पंजाब टैक्नीकल यूनिवर्सिटी पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यक्रम में लड़कों के साथ जमकर भांगडा किया। इस वीडियो को सीएम ने खुद भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए स्वरा भास्कर ने लिखा 'स्वीट.' इसके साथ ही उन्होंने इमोजी भी बनाई।Sweet! 🤓🤓✨✨ https://t.co/Gyit3gHyQx
— Swara Bhasker (@ReallySwara) September 24, 2021
बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी ने 20 सितंबर सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इससे पहले वह तकनीकी शिक्षा मंत्री थे। वह पंजाब के पहले दलित नेता हैं, जो राज्य के मुख्यमंत्री बने है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

तप की देवी मानी जाती है मां ब्रह्मचारिणी, ऐसा है देवी-दुर्गा का द्वितीय स्वरुप

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि इस साल पूरे 9 दिन की होगी, ये है पूरी List

Chaitra Bhaumvati Amavasya: संवत की आखिरी अमावस्या पर करें इन चीजों का दान, खुलेंगे तरक्की के द्वार

Kitchen Vastu: रसोई की इस दिशा में रखा है गैस चूल्हा तो बढ़ जाएगी पैसे की तंगी!