डीपनेक गाउन में स्वरा भास्कर का हद से ज्यादा बोल्ड अवतार, गोल्डन ज्वैलरी ने हसीना के लुक को लगाए चार-चांद

10/31/2022 12:45:46 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इंडस्ट्री की उन हसीनाओं में से हैं जो अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर वह कुछ ऐसा बयान दे देती हैं जो खबरों में आ जाता हैं। वहीं एक बार फिर स्वरा सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं हालांकि इस बार वह अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं।

लेटेस्ट तस्वीरों में स्वरा रेड कलर के स्कारलेट गाउन में कहर ढा रही हैं। उनकी ये ड्रेस में डीपनेक है जिस वजह से उनके क्लीवेज साफ नजर आ रहे हैं। स्वरा ने डीप नेक गाउन के साथ स्वरा ने ढेर सारी गोल्डन ज्वैलरी कैरी की है।

न्यूड मेकअप और मैसी हेयर बन के साथ स्वरा भास्कर काफी एलिगेंट नजर आ रही हैं। हसीना ट्रॉली के सहारे खड़े होकर एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं। स्वरा भास्कर ने इन तस्वीरों के जरिए इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।

काम की बात करें तो स्वरा जल्द ही मीमांसा में नजर आएंगी जो एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है। इसके अलावा उनके खाते में महिला प्रधान फिल्म ‘मिसेज फलानी’ है।

 

 

Content Writer

Smita Sharma