केजरीवाल की जीत पर खुश हुईं स्वरा, ट्वीट कर बोलीं 'दिल्ली मेरी जान! फिर से प्यार हो गया तुम स
2/12/2020 10:39:26 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत से एक्ट्रेस स्वरा भास्कर बेहद खुश हैं। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में आप की बड़ी जीत हुई है। आप को 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं भाजपा महज 8 सीटों पर सिमट कर रह गई। आप की इस बड़ी कामयाबी पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी ट्वीट कर आप की जीत पर खुशी जाहिर की है।
स्वरा ने ट्वीट कर लिखा, 'दिल्ली मेरी जान! फिर से प्यार हो गया तुम से' स्वरा के ट्वीट करते ही उन्हें फैंस के तारीफ भरे कमैंट्स मिल रहे हैं। अभी तक स्वरा के इस ट्वीट को 30 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है।
Dilli Meri Jaan! Phir sey pyaar ho gaya tum sey!! ♥️♥️♥️♥️😊😊😊😊
— Swara Bhasker (@ReallySwara) February 11, 2020
बता दें इससे पहले स्वरा लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार भी कर चुकी हैं। चुनाव के दिन एक्ट्रेस ने भी मतदान किया था और बाद में उन्होंने ट्वीट कर कहा था, 'मैंने अपना कर्तव्य निभा दिया। क्या आपने अभी तक निभाया?
स्वरा भास्कर हमेशा अपने बोल्ड और बेबाकी से दिए गए बयानों के लिए जानी जाती हैं। वो बिना किसी की प्रवाह किए स्पष्ट रूप से बयान लोगों के सामने रखती हैं। फिर बाद में उन्हें प्रशंसा मिले या ट्रोल होना पड़े।
काम की बात करें तो स्वरा को आखिरी बार फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में देखा गया था। फिल्म में स्वरा करीना कपूर, सोनम कपूर और शिखा तलसानिया के साथ नजर आईं थी। इस फिल्म के बाद स्वरा फिल्म 'शीर कोरमा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में स्वरा के साथ दिव्या दत्ता लीड रोल में होंगी।