पूरे रीति-रिवाजों के साथ स्वरा भास्कर ने फहाद संग रचाई शादी, साउथ इंडियन दुल्हन बन लूटी महफिल

3/14/2023 10:37:46 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और उनके पति फहाद अहमद इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। साल की शुरुआत में कपल ने गुपचुप शादी रचाई थी, जिसका खुलासा कर उन्होंने फैंस को हैरान कर दिया था। वहीं अब स्वरा-फहाद ने अपने दोस्त और पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में शादी रचा ली। 13 मार्च को कपल ने दिल्ली में पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई है, जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


फहाद संग शादी की तस्वीरें स्वरा भास्कर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं। अपनी शादी के दिन स्वरा साउथ इंडियन दुल्हन बनकर तैयार हुईं।

PunjabKesari

 

मैरून और गोल्डन कलर की साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ज्वेलरी कैरी की है।

 

PunjabKesari

 

हाथों में मेहंदी, लाल चूड़़ियां, नाक में नथ, माथा पट्टी और बालों में गजरा लगाए स्वरा दुल्हन बनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

 

PunjabKesari

 


वहीं शादी में स्वरा के पति फहाद अहमद व्हाइट कुर्ते के साथ येलो ब्लेजर पहने परफेक्ट ग्रूम लगे।

 

PunjabKesari


कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों की शादी बिना निकाह पढ़े या फिर बिना सात फेरे लिए ही शादी की है। फैंस कपल को दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने के लिए खूब बधाइयां दे रहे हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News