एक ही छाते के नीचे किया लिपलॉक..बंप को सहलाते हुए दिए पोज..स्वरा भास्कर ने पति फहाद संग करवाया मैटरनिटी फोटोशूट

8/29/2023 12:49:32 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। वह जल्द ही शौहर फहाद अहमद के बच्चे को जन्म देंगी। इससे पहले, हाल ही में एक्ट्रेस ने फहाद संग मैटरनिटी फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।


तस्वीरों में स्वरा भास्कर व्हाइट कलर का गाउन पहने नजर आ रही हैं और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। वहीं उनके पति एक्ट्रेस संग रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं।

 

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कभी कपल एक छाते के नीचे लिपकिस करते हुए पोज दे रहे हैं तो कभी फहाद जमीन पर बिस्तर लगाकर लेटी स्वरा पर प्यार बरसा रहे हैं।

 

इस दौरान नेता अपनी वाइफ के बेबी बंप को भी सहलाते हुए पोज दे रहे हैं। दोनों का ये फोटोशूट फैंस का काफी पसंद आ रहा है और यूजर्स कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 


बता दें, स्वरा भास्कर ने इसी साल फरवरी में नेता फहाद अहदम संग गुपचुप शादी रचाई थी। पहले फहाद और स्वरा ने कोर्ट मैरिज की और इसके बाद मुस्लिम रीति- रिवाजों से फैंस और परिवार की मौजूदगी में दोनों ने निकाह किया था। शादी के कुछ दिनों बाद ही स्वरा भास्कर ने गुड न्यूज सुना दी थी। अब जल्द ही वह अपने पहले बच्चे की मां बनेंगी।

 

Content Writer

suman prajapati