बेबाक बोल के साथ-साथ अपनी बोल्ड अदाओं की वजह से भी सुर्खियों में रहती है ये एक्ट्रेस

4/9/2019 12:54:33 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर आज अपना 31वां बर्थ-डे सैलिब्रेट कर रही है। 9 अप्रैल 1988 को दिल्ली में जन्मी स्वरा ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है। स्वरा जितनी हॉट एक्ट्रेस हैं उतना ही उनका विवादों से गहरा नाता रहा है। हर मामले पर बेबाक राय रखने वाली स्वरा आखिरी बार 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म में नजर आई थीं। अपने एक्टिंग के बल पर स्वरा कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। वहीं इन दिनों स्वरा छात्र नेता से लोक सभा प्रत्याशी बने कन्हैया कुमार का समर्थन कर रही है। स्वरा अपना बर्थ-डे भी इन्हीं के साथ बिहार में सेलिब्रेट करेगी। स्वरा अबतक तनु वेड्स मनु, रांझणा, प्रेम रतन धन पायो, अनारकली ऑफ आरा और वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इन सब के अलावा स्वरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती है। फैंस स्वरा की ऐसी आदाएं काफी पसंद करते है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Konika