BB10: स्वामी ओम ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो आज तक कोई नही बना पाया

1/4/2017 2:12:59 AM

मुंबई- बिग बॉस' के घर में कंटेस्टेंट्स का आना-जाना तो लगा ही रहता है। कई बार लोग बिना एलिमिनेशन के बाहर जाते हैं और फिर सीक्रेट रूम से वापस घर के अंदर आते हैं। ऐसा आप ने कई सीजन्स में देखा ही होगा। लेकिन इस बार 'बिग बॉस' का घर एक अनोखे रिकॉर्ड का गवाह बना।

'बिग बॉस 10' के इस सीजन में एक कंटेस्टेंट ऐसा रहा जो एक नहीं बल्कि कई बार घर से बाहर गया। यह रिकॉर्ड बनाया है 'बिग बॉस 10' के सबसे विवादित कंटेस्टेंट स्वामी ओम ने। स्वामी ओम घर में आने के बाद से ही काफी चर्चा में रहे हैं। उन्होंने घर के सदस्यों के साथ-साथ शो के होस्ट सलमान खान को भी अपनी हरकतों से परेशान कर रखा है।

सलमान खान का शो बिग बॉस दिन ब दिन दिलचस्प होता जा रहा है। घर से एक एक मेंबर कम होता जा रहा है। जिन लोगों के बारे में सोचा था की वो आगे तक नहीं जायेंगे वो अब तक टिके हुए हैं और जिन लोगों से बहुत उम्मीद थी वो एलिमिनेट हो चुके हैं। बिग बॉस सीजन 10 में कई ऐसे सदस्य भी देखने को मिले जैसे पिछले 10 साल में नहीं देखे गए। इस लिस्ट में सबसे ऊपर प्रियंका जग्गा और स्वामी ओम का नाम आता है। इन दोनों सदस्यों ने घर के बाकी मेंबर्स के साथ साथ सलमान खान की नाक में भी दम कर दिया है