सुजैन ने की गणपति की फोटो शेयर, हो गईं TROLL

8/29/2017 11:24:56 AM

मुंबई मूवी या हॉलीडे हर जगह तलाक के बाद भी सुजैन, ऋतिक अपने बच्चे साथ जाते हैं। सुजैन हाल ही में ऋतिक के घर गणेश चतुर्थी के मौके पर भी गई। जहां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गणेश जी की तस्वीर भी शेयर की।


सोशल मीडिया पर उनके कुछ और तस्वीरें शेयर की जा रही थी, जिसमें वो अपने दोनों बच्चों रेहान-रिदान और रितिक की मम्मी पिंकी रोशन के साथ दिखाई दे रही हैं।


सुजैन की गणेश जी की तस्वीर पर कुछ लोगों को आपत्ति हो गई और उन्होंने सुजैन को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि आप मुसलमान होकर हिंदुओं के त्योहर क्यों मना रही हैं। 

एक ने लिखा- अगर आप इस मूर्ति को तोड़ने की कोशिश करोगे तो ये खुद की रक्षा नहीं कर पाएगा, तो ये आपकी रक्षा कैसे करेगा। वाह, आप बहुत पढ़ी-लिखी हैं।  मुझे लगा आप मुसलमान हैं। अल्लाह आपको सही राह दिखाए।