क्या प्रेग्नेंट हैं किश्वर मर्चेंट? तस्वीर शेयर कर पति सुयश ने दिया क्यूट HINT

8/25/2018 3:00:12 PM

मुंबई: टीवी रियालिटी शो बिग बॉस 9 के कंटेस्टेंट रह चुके किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने दिसंबर 2016 में शादी की थी। हाल ही में सुयश ने इंस्टाग्राम पर एक टॉय की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर पोस्ट करते उन्होंने लिखा कि 'जब भी हो ऐसा होगा।'

सुयश के तस्वीर शेयर करने के बाद फैंस काफी कमेंट कर रहे हैं। हर कोई किश्वर के प्रेग्नेंट होने के कयास लगाने लगा है। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

एक यूजर ने कमेंट मे करते हुए लिखा-आपका और किश्वर के बेबी को देखने के लिए बेचैन हैं।' वहीं एक यूजर ने लिखा 'बिल्कुल ऐसा ही होगा, बल्कि इससे भी ज्यादा क्यूट होगा।' वहीं एक और यूजर ने लिखा कि 'क्या आप खुशखबरी का संकेते दे रहे हैं।

बता दें कि बिग बॉस में आने से पहले ही किश्वर और सुयश एक दूसरे को 5 साल डेट कर कर चुके थे। वहीं शो के खत्म होने के कुछ समय बाद ही इन दोनों कपल ने शादी कर ली। अक्सर दोनों अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इस कपल की जबरदस्त बॉन्डिंग को लोग काफी पसंद करते हैं। 

 

Neha