अपने बर्थडे पर दिवंगत पति इरफान को याद करते हुए बोलीं सुतापा ''आप कभी भी जन्मदिन याद नहीं रखते थे, यह वहां कैसे है?''

1/24/2021 11:09:12 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. दिवंगत एक्टर इरफान खान की वाइफ सुतापा सिकदर ने 23 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाया। लेकिन अफसोस सुतापा के इस बर्थडे पर उनके साथ पति इरफान नहीं थे। हमेशा की तरह हर मौके पर पति को याद करने वाली सुतापा ने अपने जन्मदिन पर भी एक्टर के लिए पोस्ट शेयर किया। जो अब खूब वायरल हो रहा है।


सुतापा ने अपने बर्थडे पर इरफान के साथ वाली एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो एक्टर के पीछे बैठी नजर आ रही हैं और इरफान चेहरे पर हाथ रखे मायूस दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''आप जन्मदिन कभी भी याद नहीं रख सकते, बस आप उस तरह से शर्मिंदा थे। यह इस दुनिया और इसके तरीकों के बारे में था। क्या आप आज की दुनिया में कुछ अन्य एनर्जी के साथ याद करते हैं। यह वहां कैसे है?''

 

सुतापा ने आगे लिखा, ''जब आप इस दुनिया में थे तो आप हमेशा दूसरी दुनिया के बारे में सोचते रहते थे। क्या आप अभी भी जन्मदिन भूल जाते हैं? जब आप तस्वीर शेयर करना भूल जाते हैं तो आपको कसकर गले लगाते हुए शेयर कर रही हूं।'' 


  
बता दें, इरफान के निधन के पहले सुतापा सिकदर सोशल मीडिया पर ज्यादा नजर नहीं आती थीं, लेकिन उनके छोड़ जाने के बाद वो एक्टर की याद में अक्सर कोई न कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। बीते दिनो उन्होंने गोवा में चल रहे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पान सिंह तोमर की एक विशेष स्क्रीनिंग में बात की थी। उन्होंने कहा कि एक विशेष क्षण है मुझे याद है कि इरफान की आंखों में सपने थे। यह इरफान की सच्ची श्रद्धांजलि है। मैं यहां आकर खुश हूं, यह पहली बार है जब मैं घर से बाहर आई हूं।

suman prajapati