ऋतिक रोशन के बर्थडे पर एक्स वाइफ सुजैन का प्यार भरा पोस्ट- आप बेस्ट डैड...आपकी सभी सपने इच्छाएं पूरी हों

1/10/2022 2:36:44 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन आज (10 जनवरी) को अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर ऋतिक रोशन को बी-टाउन के कई स्टार्स और फैंस ने शुभकामनाएं भेजी। हालांकि जिस विश ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वह था उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान का पोस्ट।

बर्थडे की शुभकामनाएं देते हुए सुजैन खान ने ऋतिक रोशन को बेस्ट डैड बताया। सुजैन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में ऋतिक अपने दोनों बेटों  ऋहान और ऋधान के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं।

इस वीडियो में कई तस्वीरें हैं जिसमें ऋतिक और उनके बच्चों की बॉन्डिंग नजर आ रही है। इस वीडियो में बेस्ट डैड एवर का हैशटैग भी एड किया है।

 

वीडियो शेयर कर सुजैन ने लिखा-'हैप्पी बर्थडे रे  🥳🎈🎈🎁 तुम एक शानदार पिता हो। रे और रिद्ज बहुत लकी हैं कि उनके पास तुम हो। भगवान करे तुम्हारी सारी विशेज और सपने आज और हमेशा पूरे हों।  😁♥️🥳 🤗🌟🌟बिग हग #fathersongoals'

View this post on Instagram

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)

ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने 20 दिसंबर 2000 में बंगलूरू में धूमधाम से शादी की थी। दोनों को इंडस्ट्री का बेस्ट कपल माना जाता था। दोनों की कमेस्ट्री  भी लोगों को खूब पसंद आती थी। ऋतिक ने सुजैन से अपनी पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' की रिलीज के तुरंत बाद साल 2000 में शादी कर ली थी।

ऋतिक रोशन बचपन से ही सुजैन खान को जानते थे। पहली नजर में ही उन्हें दिल दे बैठे थे। साल 2013 में ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत की फिल्म कृष 3 रिलीज हुई थी। इस वक्त ही ऋतिक रोशन के अफेयर की खबरें मीडिया में सुर्खियां बनने लगी थी। इसी साल सुजैन खान ने ऋतिक रोशन से अलग होने का फैसला कर लिया। साल 2013 में ही दोनों ने अलग होने की घोषणा की और साल 2014 में तलाक लिया।  

Content Writer

Smita Sharma