सुजैन खान के घर आया नन्हा मेहमान, जो है बेहद क्यूट

1/31/2021 5:47:59 PM

मुंबई. एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान के घर एक नन्हा मेहमान आया है। सुजैन ने इस नन्हे मेहमान की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। ये नन्हा मेहमान एक छोटा-सा पपी है। जिसकी तस्वीर खूब पसंद की जा रही है।


सुजैन का ये नन्हा बेहद क्यूट है। इस पपी का नाम पर्पल है। तस्वीर में सुजैन पर्पल के साथ नजर आ रही है। पीछे उनका बेटा रिदान भी खड़ा दिखाई दे रहा है। तस्वीर शेयर करते हुए सुजैन ने लिखा- 'हेलो ब्यूटीफुल पर्पल... हमारी परिवार में स्वागत है। जाय और माल्जो की लिटिल प्रिंसेज पर्पल खान।' फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।


बता दें पिछले दिनों सुजैन खान को देर रात गैरकानूनी तरीके से पार्टी करने के कारण पुलिस द्वारा सुजैन को गिरफ्तार किया गया था। सुजैन ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा था कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नही किया।

Parminder Kaur