डेटिंग की खबरों की बीच अली गोनी के भाई अर्सलान संग पार्टी करती दिखीं सुजैन खान, तस्वीरें वायरल

3/25/2021 4:19:24 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान इन दिनों अपने नए अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों खबरें आई थीं कि सुजैन अली गोनी के कजन अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। दोनों को कई बार टीवी इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ हैंगआउट करते हुए देखा गया। इन सब के बीच एक बार फिर से सुजैन को अर्सलान और कई स्टार्स के साथ पार्टी करते देखा गया, जिसके बाद फिर से उनके रिलेशन की खबरों का बाजार गर्म हो गया है।

 

सुजैन खान ने पार्टी करते हुए की तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर की है।जिनमें सुजैन के अलावा एकता कपूर, अली गोनी और उनके कजन अर्सलान, जैस्मिन भसीन, क्रिस्टल डिसूजा, रिद्धी डोगरा, अनुष्का रंजन और कोरियॉग्रफर शबीना खान नजर आ रहे हैं। 


पार्टी की तस्वीरें एकता कपूर ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं।  

रिपोर्ट की मानें तो सुजैन और अर्सलान काफी अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे के साथ काफी टाइम बिताते हैं। दोनों करीब 6 महीने से भी ज्यादा वक्त से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों की मुलाकात टीवी की दुनिया के कुछ कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी।


सुजैन और ऋतिक की बात करें तो तो दोनों ने साल 2000 में शादी रचाई थी, लेकिन ये शादी सदा के लिए नहीं निभ सकी। दोनों का शादी के 13 साल बाद ही तलाक हो गया। दोनों के दो बच्चे हैं-रेहान और रिदान, जिनकी परवरिश सुजैन और रितिक मिलकर करते हैं। वहीं अब सुजैन अर्सलान गोनी संग रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। अब इस रिश्ते में किती सच्चाई है, यह तो आने वाले समय ही बताएगा।

Content Writer

suman prajapati