Christmas 2021: बेटी संग सुष्मिता की भाभी चारू का पहला क्रिसमस सेलिब्रेशन,लाडली को बाहों में लिए यूं प्यार लुटाते दिखे मम्मी-पापा

12/26/2021 4:04:35 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी और एक्ट्रेस चारू असोपा इन दिनों अपनी मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। चारू ने बीते महीने 1 प्यारी सी बेटी को जन्म दिया जिसका नाम जियाना सेन रखा है। चारू और राजीव अक्सर बेबी संग तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। वहीं 25 दिसंबर को चारू और राजीव ने बेटी जियाना संग पहला क्रिसमस सेलिब्रेट किया जिसकी तस्वीरें अब काफी सुर्खियों में हैं।

PunjabKesari

तस्वीरों में दोनों लाडली संग क्यूट मूमेंट स्पेंड करते दिख रही हैं। पहली तस्वीर में चारू और राजीव लाडली को बाहों में लिए प्यार लुटाते दिख रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में राजीव अपनी नन्हीं परी को हवा में उछालते दिख रहे हैं।

PunjabKesari

एक तस्वीर में राजीव अपनी लाडो के गालों पर किस कर रहे हैं। लुक की बात करें तो चारू पिंक कलर की शाॅर्ट ड्रेस में स्टाइलिश दिख रही हैं। वहीं राजीव ब्लैक टी-शर्ट के साथ मैचिंग ट्राउजर में कूल दिख रहे हैं।

PunjabKesari

नन्हीं जियाना की बात करें तो पिंक शर्ट और व्हाइट ट्राउजर में क्यूट नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर चारू ने कैप्शन में लिखा-'जियाना नए साल को पहली बार मुंबई से उड़ान भरने के लिए तैयार है।'

PunjabKesari

इसके साथ उन्होंने नजर ना लगने वाली इमोजी बनाई है। चारू का ये कैप्शन इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि कपल अपनी नन्हीं परी संग पहली आउटिंग पर निकलेगा। 

PunjabKesari

चारू और राजीव 1 नवंबर, 2021 को बेबी गर्ल का स्वागत किया थ। राजीव ने हाॅस्पिटल  से अपने न्यूबाॅर्न बेबी की झलकियां शेयर की थीं।  4 मई 2019 को राजीव सेन और चारु असोपा ने अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। सुष्मिता ने सोशल मीडिया पर खास तस्वीर शेयर कर कपल के रिश्ते पर मोहर लगाई थी। 16 जून 2019 चारू ने राजीव संग शादी रचाई थी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News