15 साल छोटे बॉयफ्रेड के साथ सुष्मिता ने बनाया ऐसा बैलेंस, देख आप भी हो जाएंगे हैरान

1/17/2019 11:24:31 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों रयूमर्ड बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। हाल ही में सुष्मिता ने कुछ घंटो पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर में रोमहन पीठ के बल लेटे हुए है और वो सुष्मिता को उठाए हुए नजर आ रहे है। दोनों ने काफी अच्छा बैलेंस बना रखा है। महज कुछ घंटो पहले शेयर इस तस्वीर को अब तक 1 लाख से ज्यादा लाइक मिली है। सोशल मीडिया पर इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है।

सुष्मिता और रोहमन की इस तस्वीर को देख इस बात का अंदाजा तो लगाया जा सकता है कि दोनों की रियल लाइफ में बॉन्डिंग कैसी है। कुछ दिनों पहले सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर की थी जिसमें वह बॉयफ्रेंड के साथ सामने बैठ वर्कआउट करती नजर आई थीं जिसके बाद फैंस ने काफी अच्छे कमेंट भी किए थे।  

जगजाहिर किया अपना रिश्ता 

सुष्मिता और रोहमन ने कभी भी अपने रिश्ते हो नहीं छुपाया है। उन्होंने तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया पर हमेशा अपने रिलेशनशिप को दुनिया के सामने जाहिर किया है। दोनों को अक्सर हर इवेंट में हाथ में हाथ डाले देखा जाता है। बता दें कि सुष्मिता सेन और रोहमन की उम्र में तकरीबन 15 साल का अंतर है। इसके बावजूद इन दोनों के प्यारा में कही कमी महसूस नहीं होती है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

To inspire one’s self on an off day...it helps to shoot what you can’t see & then...show off OF COURSE 😉😄❤️👊 Besides, sometimes we need to see our wings, before we fly!!!💃🏻 #sharing #workinprogress #togetherness #team #love #strech #me 💋I love you guys!! 🎵😁

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on Jan 14, 2019 at 11:54am PST


बता दें कि 42 साल की सुष्मिता अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अपने दमदार फिजिक्स से सुष्मिता कई लड़कियों और लड़कों को टक्कर देती नजर आती हैं। उनके लुक और स्टाइल के लोग दीवाने हैं। सुष्मिता को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए लोग बेताब हैं।


 

Neha