पिंक साड़ी में सजधज कर बेटियों संग मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंची सुष्मिता सेन, धुनुची डांस कर लूटी महफिल

10/22/2023 11:39:58 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में इस वक्त हर तरफ दुर्गा पूजा की धूम मची हुई हैं। बड़े-बड़े पंडाल सजाकर लोग दुर्गा देवी की पूजा करते नजर आ रहे हैं। वहीं, हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में दुर्गा पूजा की धूम देखने को मिल रही है। ऐसे में एक्ट्रेस सुष्तिता सेन भी मां दुर्गा की भक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही हैं। बीती रात सुष्मिता अपनी फैमिली के साथ मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने दुर्गा पंडाल पहुंची,जहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रही हैं।


एक्ट्रेस सुष्मिता सेन पिंक कलर की साड़ी में सज धज कर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंची।

 

लो पोनी के साथ मिनिमल मेकअप और कानों में बड़े झूमके उनकी खूबसूरती को चार-चांद लगाते नजर आए।

इस दौरान उन्होंने अपनी दोनों बेटियों के साथ मां दुर्गा को नमन किया और उनके साथ खूबसूरत पोज भी देती नजर आईं।

माता रानी के दर्शन के बाद एक्ट्रेस वहां मौजूद लोगों के साथ धुनुची डांस करती नजर आईं।

 

पंडाल से एक्ट्रेस की ये तस्वीरें फैंस का खूब दिल जीत रही हैं। 


काम की बात करें तो सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'आर्या 3' को लेकर चर्चा में हैं। यह सीरीज 3 नवंबर को हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

 

Content Writer

suman prajapati