42 की उम्र में दूसरी बार दुल्हन बनी सुष्मिता सेन, तस्वीरें देखकर मचलेगा मन

3/19/2018 12:26:24 PM

मुंबई: ‘Ravishing Wedding Awards 2018’ का आयोजन हाल ही में उदयपुर में हुआ। इस अवॉर्ड नाइट में डीवा सुष्मिता सेन भी पहुंची। इस दौरान सुष्मिता बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आईं। उन्होंने रेड कलर का लहंगा और साथ में हैवी ज्वेलरी कैरी की हुईं थी। रैंप वॉक के दौरान उन्होंने कातिलाना अंदाज के साथ पोज दिए। 

उनका लुक फैंस के दिलों में सनसनी मचा देने वाला था। जानकारी के लिए आपको बता दें ये पहली बार नहीं है कि 42 की उम्र में सुष्मिता ब्राइडल लुक में नजर आईं।

इससे पहले भी वह लैक्में फैशन वीक 2018 के तीसरे दिन दुल्हन के लिबाज में नजर आईं थी। उस दौरान सुष्मिता डिजाइनर मीरा और मुजफ्फर अली की क्रिएशन का व्हाइट लहंगा और चोली पहने हुए नजर आईं। इस अवॉर्ड फंक्शन में तो सुष्मिता का ब्राइडल लुक देखकर वहीं मौजूद सबकी निगाहें उनपर टिकीं रह गईं। 

बता दें इस अवॉर्ड का मक्सद होता है इंडियन वेंडिग इंडस्ट्री में काम कर रहे लोगों को प्रोत्साहित करना। 


 

Punjab Kesari