चारु असोपा ने ननंद सुष्मिता सेन के बाॅयफ्रेंड रोहमन शॉल को कहा ''जीजू'',चर्चा में है ये वीडियो
12/30/2020 3:16:20 PM
मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों रोहमन शॉल, भाई राजीव सेन और उनकी वाइफ चारु असोपा के साथ दुबई में एंजाॅय कर रही हैं। आए दिन वे अपने वेकेशन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में सुष्मिता के भाई राजीव ने क्रिसमस के मौके का सोशल मीडिया पर क्र एक वीडियो शेयर किया था जो अब काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में राजीव सेन रोहमन शॉल को गले लगाते दिख रहे हैं।
इसके बाद चारु असोपा बोलती हैं- 'मैरी क्रिसमस जीजू'। पार्टी में सुष्मिता सेन भी नजर आईं। सभी ने पार्टी को खूब एंजॉय किया।
इस वीडियो से लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि सुष्मिता और रोहमन अब अपने रिलेशन को आगे ले जाने का मन बना चुके हैं। सुष्मिता सेन और रोहमन कभी अपनी बॉन्डिंग लोगों से नहीं छिपाते। दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर प्यार जताते रहते है रोहमन की सुष्मिता की बेटी रेनी और अलिसा से भी काफी बनती हैं।