सुष्मिता ने की भाभी ने धूमधाम से मनाया ''गणगौर'', राजस्थानी लुक में चांद का टुकड़ा दिखीं चारु असोपा
4/16/2021 10:14:11 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी और एक्ट्रेस चारू असोपा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। चारू असोपा इन दिनों होमटाउन 'बीकानेर में हैं।
जहां उन्होंने राजस्थानी लोगों का खास त्योहार 'गणगौर' मनाया है। इस त्योहार की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। लुक की बात करें तो वह राजस्थानी अटायर में दिख रही हैं। वह पिंक और ब्लू कलर के लहंगे में खूबसूरत लग रही हैं।
लहंगे के साथ चारु ने भारी ज्वेलरी और हाथों में चूड़ा पहना है जो उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। तस्वीरों में चारु सभी रीति रिवाजों के साथ पूजा करती दिख रही हैं।
इन तस्वीरों के साथ चारु ने लिखा- 'हैप्पी गणगौर सभी खूबसूरत महिलाओं को।' फैंस चारु की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें चारू असोपा और राजीव सेन की शादी 16 जून 2019 में हुई थी। चारू और राजीव की मुलाकात अपनी शादी के कुछ समय पहले ही हुई थी, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। कपल ने साल 2018 की शुरुआत में ही अपने रिश्ते को पब्लिकली कबूल किया था।
दोनों की शादी गोवा में राजस्थानी और बंगाली दोनों रीति-रिवाज से हुई थी। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही चारू और राजीव के रिश्ते में तनाव की खबरें आने लगी थीं। इसके साथ खबर आई थी कि दोनों तलाक ले रहे हैं हालांकि कुछ समय बाद ही दोनों एक हो गए।
काम की बात करें तो चारु आखिरी बार शो 'अकबर का बल बीरबल' में नजर आईं थीं। इसके अलावा चारु 'मेरे अंगने में' जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

मक्के की फसल के बीचोबीच हो रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने छापामार कार्रवाई करके नष्ट की फसल

भारत ने दिल्ली में ब्रिटिश राजनायिक को किया तलब, लंदन में भारतीय उच्चायोग में घटना को लेकर लिया एक्शन

झारखंड में H3N2 ने दी दस्तक, जमशेदपुर की 68 साल की महिला एच3एन2 पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

PM मोदी ने सतीश कौशिक की पत्नी को भेजा शोक संदेश, शशि कौशिक बोलीं-''दुख की घड़ी में आपके पत्र ने मरहम का काम..