करवाचौथ पर राजस्थानी लुक में सजी 8 महीने प्रेग्नेंट सुष्मिता सेन की भाभी, पति राजीव का दीदार कर खोला व्रत

10/25/2021 1:29:00 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी और टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा इस समय अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं। प्रेग्रेंसी में भी वह हर त्योहार को धूमधाम से सेलिब्रेट कर रही हैं फिर चाहे जन्माष्टमी हो या नवरात्रि। वहीं 24 अक्टूबर को चारू ने करवाचौथ का त्योहार भी धूमधाम से सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर 8 महीने प्रेग्नेंट चारू असोपा राजस्थानी लुक में सजी।

चारू ने डार्क पर्पल लहंगे में नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को मांग टीका, चोकर और लाइट मेकअप से कंप्लीट किया था। वहीं राजीव कुर्ता पजामे में नजर आए।

व्रत खोलने से पहले चारू ने पूजा पाठ किया। इसके बाद रात को चांद का दीदार करने के बाद चारू ने छन्नी से पति राजीव को देखा और अपना व्रत खोला। सुष्मिता सेन की भाभी की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

चारू ने 16 जून, 2019 को बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन के साथ गोवा में राजस्थानी और बंगाली रीति-रिवाजों से शादी की थी।

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma