हिन्दू रीति-रिवाज से सुष्मिता के भाई राजीव ने रचाई शादी, लाल जोड़े में चांद का टुकड़ा दिखीं चारु

6/17/2019 10:35:23 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा के साथ एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गए हैं। राजीव ने 16 जून को गोवा में हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की। खबरें हैं कि कपल ने राजस्थान और बंगाली रीति-रिवाज से शादी रचाई।

कपल के वेडिंग वीडियोज और पिक्चर्स चारु की बहन चिंतन असोपा सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

इन फोटोज में ये न्यूली मैरिड कपल बेहद खूबसूरत दिख रहा है। तस्वीरों में राजीव शेरवानी में काफी जच रहे हैं।

वहीं चारु रेड लहंगे में खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान चारु ने राजस्थानी ज्वैलिरी कैरी की है, जो उनके लुक को चार चांद लगा रही है। 

कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। शादी की रस्मों के दौरान सुष्मिता पूरे टाइम अपनी भाभी के साथ दिखीं।

सुष्मिता लगातारकभी चारु का कभी लहंगा सही करतीं तो कभी ज्वैलरी सही करती नजर आईं। वहीं रस्मों के बाद कपल अपनी ही शादी में गोलगप्पे खाता नजर आया। 

राजीव और चारु की हल्दी सेरेमनी के भी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसमें चारु पति राजीव के साथ खूब मस्ती करती दिख रही हैं।

इसी के साथ कलीरे की रस्म के दौरान भी चारु बेहद एक्साइटेड नजर आईं। वहीं राजीव सेन ने भी बारात लेकर जाते वक्त के वीडियोज शेयर किए हैं। 

बता दें लंबे टाइम से एक-दूसरे को डेट कर रहे राजीव और चारू ने 8 जून को पहले कोर्ट मैरिज की थी। वहीं अब दोनों ने गोवा में दोबारा शादी की है। 

शुक्रवार  से शुरु हुईं थी रस्में 

दोनों ही परिवार गोवा पहुंचने के बाद रस्मों में जुट गए थे। जहां शुक्रवार को सगाई के साथ रस्मों की शुरुआत हुई।

राजीव और चारू ने कुछ वीडियोज शेयर किए थे।

चारु के साथ राजीव सगाई के बाद खुश होकर शैम्पेन की बोतल खोलते और किस करते नजर आए थे।

सगाई सेरेमनी के बाद होटल में चारु की मेहंदी सेरेमनी हुई थी। 

रस्मों के बाद गोलगप्पे एंजॉय करती दिखी नई दुल्हन

काम की बात करें तो चारु को आखिरी बार स्टार प्लस के सीरियल 'मेरे अंगने में' देखा गया था। इस सीरियल में उन्होंने एक सिंपल लड़की का किरदार निभाया था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chintan Asopa 🇮🇳 (@chintanasopa) on Jun 16, 2019 at 12:03pm PDT

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chintan Asopa 🇮🇳 (@chintanasopa) on Jun 16, 2019 at 11:55am PDT

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chintan Asopa 🇮🇳 (@chintanasopa) on Jun 16, 2019 at 8:17am PDT

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

💝💝i love you both alot🤗😇😘😘😘

A post shared by Chintan Asopa 🇮🇳 (@chintanasopa) on Jun 16, 2019 at 2:58pm PDT

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#rajakibittu 🤗🤗🤘💙💙💙💙💙💙💙💙

A post shared by Chintan Asopa 🇮🇳 (@chintanasopa) on Jun 16, 2019 at 2:23am PDT

Smita Sharma