कोरोना पॉजिटिव होने के बाद ऑक्सीजन सपोर्ट पर ललित मोदी, कथित गर्लफ्रेंड सुष्मिता सेन के भाई ने मांगी दुआ

1/14/2023 5:48:14 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन संग अपने अफेयर की खबर को लेकर पिछले साल खूब सुर्खियों में आए थे चर्चा में रहे थे। हाल ही में एक बार फिर वह खबरों में है। ललित मोदी कोरोना वायरस का शिकार हो गए हैं। नाजुक तबीयत के चलते वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। अस्पताल के बेड पर लेटे हुए की अपनी तस्वीरें शेयर कर ललित अपनी हेल्थ की जानकारी दी है। इन फोटोज पर सुष्मिता सेन के भाई ने रिएक्ट किया है और उनकी अच्छी सेहत की दुआ भी मांगी है।

 

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में ललित मोदी अस्पताल के बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। बिगड़ती तबीयत की वजह से उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
ललित मोदी ने बताया कि मैक्सिको में वो घूम रहे थे और इसी दौरान वो बीमार हुए। उन्हें तुरंत एयर एंबुलेंस से लंदन पहुंचाया गया। उन्होंने लिखा, 'दो डॉक्टर्स और बेटे की मदद से उन्हें फ्लाइट से आखिरकार लंदन लाया गया। दुर्भाग्य से अभी मुझे 24 घंटे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रहना पड़ रहा है।' अपने पोस्ट में उन्होंने अपने चाहने वालों का शुक्रिया भी अदा किया है।


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lalit Modi (@lalitkmodi)


ललित के इस पोस्ट पर रिएक्टर करते हुए सुष्मिता के भाई राजीव सेन ने लिखा- 'आपकी जल्द रिकवरी के लिए दुआएं कर रहा हूं ललित। मजबूत रहो।'

PunjabKesari

 

ललित मोदी के इस पोस्ट पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड सुष्मिता सेन का अभी तक कोई मैसेज नहीं आया है।


बता दें, जुलाई 2022 में ललित मोदी और सुष्मिता सेन ने अपने रिलेशनशिप की जानकारी लोगों को दी थी। दोनों ने अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। हालांकि, दो महीने बाद ही दोनों के ब्रेकअप की खबरे सामने आई थीं, लेकिन ब्रेकअप की खबरों पर सुष्मिता और ललित का कोई बयान सामने नहीं आया था। ऐसे में यह अभी तक कंफर्म नहीं हो पाया है कि दोनों अभी भी रिलेशनशिप में हैं या उनका ब्रेकअप हो गया है।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News