मेहरून सूट, मांग में सिंदूर लगाए चांद का टुकड़ा दिखीं सुष्मिता सेन की भाभी, चारू असोपा ने सासू मां संग यूं दिए पोज

9/1/2021 3:01:53 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी और टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा इन दिनों अपनी पहली प्रेग्नेंसी को एंजाॅय कर रही हैं। चारू अपने इस फेज को पूरी शिद्दत से जी रही हैं। वह अक्सर बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीरें शेयर करती हैं। वहीं अब एक बार फिर चारू की कुछ तस्वीरें बाॅलीवुड के गलियारों में छाईं हैं।

दरअसल, 30 अगस्त को पूरे देश में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। ऐसे में चारू ने भी इस खास दिन को परिवार के साथ सेलिब्रेट किया था जिसकी तस्वीरें चारू ने अब फैंस के साथ शेयर की हैं।

त्योहार पर चारू का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो चारू मेहरून अनारकली कुर्ते के साथ मैचिंग स्कर्ट और चुनरी लिए बला की खूबसूरत लग रही थी। मांग में सिंदूर, बालों में गजरा लगाए चारू का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। चारू फैमिली संग जमकर पोज दे रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

22 अगस्त को चारू की गोदभराई की रस्म हुई थी। इस दौरान की तस्वीरें भी एक्ट्रेस ने फैंस संग शेयर की थी। गोदभराई की रस्म नंनद सुष्मिता सेन भाभी चारू पर खूब प्यार लुटाती नजर आईं थीं।

चारू ने 21 मई को फैंस संग अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। चारू और राजीव बच्चे के जन्म से पहले नए घर में शिफ्ट हो गए है। इस घर में ही ये कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करेगा।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

बता दें कि चारू और राजीव की शादी 16 जून 2018 में हुई थी। दोनों ने गोवा में राजस्थानी और बंगाली दोनों रीति रिवाजों से शादी की थी। इस शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हुईं थीं। 

 

Content Writer

Smita Sharma