देर रात सुष्मिता सेन की भाभी का पति राजीव संग बर्थडे सेलिब्रेशन, फ्रेंड्स ने किया एक्ट्रेस का केक फे

2/28/2021 1:25:27 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी और एक्ट्रेस चारू असोपा ने 27 फरवरी को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर चारू अपने पति राजीव सेन और दोस्तों के साथ देर रात घर पर पार्टी की। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं। एक्ट्रेस के बर्थडे सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


चारू असोपा ने अपने 34वें बर्थडे पर एक नहीं बल्कि पूरे चार केक काटे। इस मौके पर चारू बेहद खुश नजर आईं।

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि चारू हाथ में चाकू लिए पहले डांस करती दिख रही है और फिर टेबल पर चार केक्स को एक-एक करके काटती हैं। एक्ट्रेस के बर्थडे बैश में उनके पति राजीव के अलावा उनकी सासू मां सुब्रा सेन भी शामिल हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

चारू असोपा अपने जन्मदिन पर प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस में बोल्ड दिखाई दी। खुले बाल उनके लुक को कमप्लीट कर रहे हैं। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

 


इस वीडियो के अलावा चारू ने पति के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, थैंक्यू बेबी.. मेरा बर्थडे स्पेशल बनाने के लिए। आई लव यू।


वहीं राजीव ने भी इस पोस्ट के रिप्लाई में लिखा, मेरी बर्थडे डॉल. लव यू।

 

बता दें चारू असोपा और राजीव सेन की शादी 16 जून 2019 में हुई थी। चारू और राजीव की मुलाकात अपनी शादी के कुछ समय पहले ही हुई थी, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों की शादी गोवा में राजस्थानी और बंगाली दोनों रीति-रिवाज से हुई थी। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही चारू और राजीव के रिश्ते में अनबन की खबरें आने लगी थीं। लेकिन तमाम अफवाहों के बीच कपल ने अपना रिश्ता कायम रखा और दोनों अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।
 

Content Writer

suman prajapati