बेटी रेने के बर्थडे पर सुष्मिता सेन ने होस्ट की ग्रैंड पार्टी, जश्न में शामिल हुए एक्स-बॉयफ्रेंड्स रोहमन और रोहित
9/5/2022 3:14:31 PM
मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन एक बार फिर खबरों में छा गईं। दरअसल, हाल ही में सुष्मिता सेन ने बड़ी बेटी रेने का 23वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर सुष्मिता ने खास पार्टी होस्ट की जिसमें रेने के दोस्त शामिल हुए।
इसी पार्टी में सुष्मिता के एक्स बाॅयफ्रेंड्स रितिक भसीन और रोहमन शॉल ने भी शिरकत की। दोनों ने अपने सोशल मीडिया पार्टी की फोटोज शेयर की जिसके बाद से सुष्मिता एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
पार्टी के एक वीडियो में रेने टेबल पर बैठी हैं और ऋतिक उनकी क्लिप रिकॉर्ड करते हैं। रेने इस वीडियो क्लिप्स में अलग-अलग पोज देती नजर आती हैं। रितिक ने सोशल मीडिया पर क्लिप शेयर करते हुए रेने को विश किया। इसके अलावा रेने ने रितिक और सुष्मिता संग भी अपने जन्मदिन की तस्वीर शेयर की हैं।
वहीं रोहमन ने भी रेने के साथ बर्थडे की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की।
रितिक और सुष्मिता कई सालों तक एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं, लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद 2019 में सुष्मिता की लाइफ में रोहमन शाॅल की एंट्री हुई। हालांकि कुछ समय बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने लगीं। इसके कुछ समय बाद से ही सुष्मिता संग आईपीएल के पूर्व चेयरमैन रहे ललित मोदी के साथ रिलेशनशिप की खबरें आ रही हैं।