सुष्मिता सेन के भाई-भाभी की सगाई को पूरे हुए 2 साल, चारू ने तस्वीरें शेयर कर जाहिर की खुशी
6/14/2021 6:58:57 PM

मुंबई. एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी और एक्ट्रेस चारू असोपा मां बनने वाली है। इन दिनों एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी टाइम को एंजॉय कर रही है। कपल इस समय बेहद खुश है। आज का दिन भी चारू और उनके पति राजीव सेन के लिए बेहद खास है। 14 जून को दोनों की सगाई हुई थी। कपल की सगाई को आज 2 साल पूरे हो गए है। चारू ने तस्वीरें शेयर कर खुशी जाहिर की है।
तस्वीरों में चारू व्हाइट गाउन में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं राजीव व्हाइट कोट और पैंट में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों एक-साथ काफी जच रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें साल 2019 में चारू और राजीव ने शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक मॉल में हुई थी, जिसके बाद दोनों में प्यार हुआ और फिर शादी हो गई। दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की। इसके बाद कपल ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिकी सीनेट ने प्रबंधन एवं संसाधन विदेश उप मंत्री पद के लिए रिचर्ड वर्मा के नाम की पुष्टि की

नोएडा में दीवार गिरने से दो लोग घायल

Srimad Bhagavad Gita: श्रीमद्भगवद्गीता यथारूप से जानें यज्ञ के रूप और सबसे अच्छा यज्ञ

मुंबई में रामनवमी जुलूस के दौरान दो समूहों में झड़प मामले में 21 लोगों को हिरासत में लिया गया